सत्संग के दौरान मची भगदड़: हाथरस में करीब 100 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल; CM योगी ने दो मंत्रियों को घटनास्थल पर भेजा

बताया जा रहा है कि भगदड़ में कई महिलाएं और बच्चे दब गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है।

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ मच गई है। भगदड़ में करीब 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। एक सत्संग चल रहा था, जहां यह भगदड़ मची है। हाथरस के रतिभानपुर इलाके की घटना बताई जा रही है। बताया जाता है कि भोले बाबा के सत्संग का समापन कार्यक्रम चल रहा था और इस दौरान यह भगदड़ मची। इस भगदड़ में घायल लोगों को एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। घटना में 200 से अधिक लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि भगदड़ में कई महिलाएं और बच्चे दब गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

हाथरस घटना की आंखों-देखी: बाबा का काफिला निकलने के बाद मची भगदड़, लोग गर्मी-उमस के कारण भागने लगे
एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह घटना हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में हुई है। उन्होंने ही बताया एटा अस्पताल में अब तक 27 शव आ चुके हैं, जिनमें से 23 महिलाएं हैं, तीन बच्चे हैं और एक पुरुष है। अभी भी घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है और शवों की पहचान की जा रही है।

घटना के चश्मदीदों के अनुसार वहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे आए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी हुई थी। जैसे ही सत्संग खत्म हुआ, लोग वहां से जाने लगे और इस दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान लोग एक दूसरे को देख नहीं रहे थे और एक दूसरे के ऊपर चढ़ते चले गए। भगदड़ होते ही चारों ओर चीख पुकार मच गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...