अग्रणी ब्लॉकचेन इन्नोवाशन के लिए सीमलेस ब्लॉकचेन सम्मेलन 2024

पिछले हफ्ते दो दिवसीय हैकाथॉन के बाद, फॉर्मिडियम ने 29 जून को जयपुर में सीमलेस ब्लॉकचेन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सम्मेलन आयोजित किया |

जयपुर। सीमलेस ब्लॉकचेन जयपुर 2024 ने जयपुर को अत्याधुनिक ब्लॉकचेन इन्नोवाशन से क्रांतिकारी रूप से बदलने का लक्ष्य रखा। यह प्रमुख कार्यक्रम 29 जून को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया । फॉर्मिडियम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया भर से फिनटेक उद्योग की प्रतिष्ठित हस्तियां, ब्लॉकचेन और टेक्नोलॉजी इन्नोवेटर एकत्रित हुए। उन्होंने मिलकर ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी की नवीनतम प्रगति और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी साझा की |

सम्मेलन का उद्देश्य ब्लॉकचैन की दिशा में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना, एवं ज्ञान के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करना और ब्लॉकचेन परियोजनाओं का प्रबंधन करने वाले पेशेवरों के बीच नेटवर्किंग को बढ़ाना था |

कार्यक्रम की शुरुआत उद्योग विशेषज्ञों जैसे श्री सुशील अग्रवाल, पूर्व सीईओ और आवास फाइनेंसर्स के संस्थापक, और श्री महीम गुप्ता, लिमिनल के संस्थापक और सीईओ के मुख्य भाषणों के साथ हुई, जिन्होंने वित्तीय क्षेत्र में ब्लॉकचेन के महत्व और अनुप्रयोगों पर जोर दिया।

वैश्विक पैनलिस्टों में श्री किरण देशपांडे, पूर्व सीईओ टेक महिंद्रा और मोजो नेटवर्क्स के संस्थापक, और श्री प्रणव शर्मा, अग्ना और वुडस्टॉक के संस्थापक शामिल थे, जिन्होंने निवेश के अवसर के रूप में ब्लॉकचेन पर अपने दृष्टिकोण साझा किए। पैनल चर्चाओं में एचआर, मार्केटिंग , ऑपरेशनस , और रियल वर्ल्ड एसेट्स के टोकनाइजेशन में ब्लॉकचेन के प्रभाव सहित विभिन्न विषयों को कवर किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि ब्लॉकचेन भविष्य को कैसे आकार दे रहा है।

पैनलिस्टों ने समुदाय के भीतर ब्लॉकचैन के प्रति विश्वास बनाने के लिए रेगुलेटरी ढांचे के महत्व पर जोर दिया और क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के बीच सूक्ष्म अंतरों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस सम्मेलन में फॉर्मिडियम की नेतृत्व टीम ने भागीदारी से अपनी संतुष्टि व्यक्त की और न केवल जयपुर में बल्कि पूरे विश्व में ब्लॉकचेन विकास पर जोर दिया। उन्होंने इस दिशा में तकनीकी प्रगति को बनाए रखने के लिए कुशल प्रतिभा को विकसित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

फॉर्मिडियम के सह-संस्थापक और सीएसओ मनीष अग्रवाल, सह-संस्थापक और सीओओ नितिन सोमानी, सीटीओ राकेश कुमार, सह-संस्थापक और सीजीओ शालिन मदान, सीआरओ मंदार म्हात्रे, सीएमओ जॉन मैनली और हेड ऑफ फंड एडमिन क्रिस मैडर ने ब्लॉकचेन इको सिस्टम के विस्तार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को उजागर किया और भविष्य में वैश्विक सीमलेस ब्लॉकचेन सम्मेलनों की योजना की घोषणा की।

फॉर्मिडियम, एक वैश्विक फंड एडमिनिस्ट्रेटर है, जो प्रॉपराइटरी सीमलेस सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म से संवरधित है | फोरमीडियम ट्रेडिशनल और अल्टीरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड मैनेजमेंट कम्युनिटी को सर्वोत्तम श्रेणी और लागत-कुशल समाधान प्रदान करता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...