पवन कुमार मित्तल बने नवीन सत्र की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय संगठन मंत्री

जयपुर. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन मे विभिन्न दायितवो को निभाने वाले पवन कुमार मित्तल, दादी का फाटक, जयपुर, राजस्थान को अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की नवीन सत्र की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राज कुमार मित्तल ने पवन कुमार मित्तल को संगठन के विस्तार एवं आर्थिक मजबूती प्रदान हेतु नवीन सत्र की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2024–2027 की अवधि के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनित किया है।

अपने नए दायित्व के मिलने पर श्री राज कुमार मित्तल जी एवं संस्था परिवार के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए पवन कुमार मित्तल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था से सभी अग्रवाल बंधुवो,माताओ, बहनो, युवाओं को एकजुट करके संस्था से जोड़ कर अग्रवाल समाज के अंतिम छोर के सदस्यों को सभी योजनाओ का लाभ उनको पहुंचे, समाज एक जुट हो,समाज का स्वर्णिम विकास हो, समाज की देश के प्रत्येक क्षेत्र मे भागीदारी हो, इन विषयो पर अमल करने के लिए संस्था अपने गठन की शुरुआती दौर से प्रयासरत है, संस्था की सामाजिक गतिविधियों एवं आयोजनों से प्रभावित एवं उत्साहित होकर नित्य नए सदस्य बन रहे है,

आने वाले दिनों मे पुरे राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन को और मजबूत बनाया जायेगा, शहर, जिला, प्रदेश के संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी सदस्यों से संवाद कायम किया जायेगा, मजबूत संगठन के द्वारा समाज विकास एवं समाज उत्थान के कार्य प्रार्थमिकता में रखे जायेंगे.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...