रोगमुक्त समाज बनाने में योग की होगी महत्वपूर्ण भागीदारी- प्रोफेसर प्रजापति

  • घंटाघर जोधपुर में किया जा रहा शशांक भुजंगासन का अभ्यास।
  • कोणार्क कॉर्प्स आर्मी एरिया शिकारगढ़ सहित आईआईटी,कृषि विश्वविद्यालय एनएलयू ,बीएसएफ मंडोर, पुलिस लाइन , निफ्ट,एफडीडीआइ, काजरी आदि स्थानों पर हजारों प्रतिभागियों को कराया योगाभ्यास।
  • प्रात 9:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक लगातार किया जाएगा योगाभ्यास।
  • आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के शिक्षकों , छात्रों की ओर से किया जा रहा अभ्यास।
  • माननीय मंत्री महोदय श्रीमान जोगाराम जी पटेल के मुख्य आतिथ्य में होगा समापन समारोह ।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में किया गया आयोजन।

जोधपुर. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में 21 जून 2024 को जोधपुर के ऐतिहासिक स्थल घंटाघर पर प्रात 9:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक 12 घंटे विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए अखंड शशांक भुजंगासन का अभ्यास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन जोधपुर शहर के विधायक अतुल भंसाली एवं कुलपति प्रोफ़ेसर प्रजापति ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल भंसाली ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पिछले दो वर्षों से विश्वरिकॉर्ड बनाकर आमजन में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास बहुत प्रशंसनीय हैं।कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति प्रोफ़ेसर प्रजापति ने बताया कि आयुष मन्त्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘‘स्वयं एवं समाज के लिए योग’’ रखी गई हैं, यह थीम शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ सामाजिक समरसता के भाव को भी पूरा करती हैं ।इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा पूरे शहर में योग के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर विवि के योग विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। यह तनाव को कम करता है।

कार्यक्रम का समापन माननीय मंत्री महोदय श्रीमान जोगाराम जी पटेल के मुख्य आतिथ्य में होगा ।साथ ही समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि श्रीमान अतुल जी भंसाली विधायक जोधपुर शहर पूर्व अध्यक्ष जेडीए प्रोफेसर महेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर प्रजापति करेंगे।
कुलसचिव प्रोफेसर गोविंद सहाय शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। कॉर्प्स आर्मी एरिया शिकारगढ़ सहित आईआईटी,कृषि विश्वविद्यालय ,एनएलयू ,बीएसएफ मंडोर, पुलिस लाइन , निफ्ट,एफडीडीआइ, काजरी आदि स्थानों पर हजारों प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाया गया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...