NEET Paper Leak : प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, रिजल्ट को बताया स्कैम, क्या रद्द होगी NEET परीक्षा…यहां देखें

Priyanka Gandhi On NEET Paper Leak: नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। जानिए, उन्होंने क्या कहा…

नई दिल्ली. Priyanka Gandhi On NEET Paper Leak: एनटीए ने 4 जून 2024 को नीट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। हालांकि, परीक्षा में हुई तथाकथित गड़बड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर छात्रों का गुस्सा लगातार देखने को मिल रहा है। इधर, कांग्रेस महासच‍िव प्रि‍यंका गांधी वाड्रा ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा नीट परीक्षा (NEET Paper Leak) से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर जांच होनी चाहिए।

प्रियंका गांधी X अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, “ पहले NEET परीक्षा का पेपर लीक (NEET Paper Leak) हुआ और अब छात्रों का आरोप है कि इसके रिजल्ट में भी स्कैम हुआ है। एक ही सेंटर के 6 छात्रों को 720 में से 720 अंक मिलने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और कई तरह की अनियमितताओं की बातें सामने आ रही हैं। दूसरी ओर, रिजल्ट आने के बाद देश भर में कई बच्चों के आत्महत्या करने की खबरें सामने आ रही हैं। यह बहुत दुखद और झकझोरने वाला है।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए। नीट परीक्षा से जुड़ी धांधली की जांच होनी चाहिए। सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वे जांच कराए और छात्रों की समस्या का हल करे।

जोसा काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस तारीख से करें रजिस्ट्रेशन
छात्रों ने NTA से मांगा जवाब (NEET Grace Marks)
नीट परीक्षा में कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। ग्रेस मार्क्स (NEET Grace Marks) को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर एनटीए से जवाब मांगा जा रहा है। एनटीए ने इस बाबत नोटिस जारी किया है। लेकिन छात्रों को किस आधार पर 718 और 719 ग्रेस मार्क्स दिए गए ये सप्ष्ट नहीं किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...