‘हमने तो कोर्ट से बाहर जाने को कहां ही नहीं था…’, सिसोदिया के वकील पर भड़के जज

असल में जब सुनवाई खत्म हो गई, मनीष सिसोदिया के वकील और उनकी पार्टी के दूसरे लोग कोर्ट से वॉकआउट कर गए। इसी बात से जज नाराज हो गए, उन्होंने गुस्से वाली लहजे में कह दिया कि हमने तो कोर्ट से बाहर जाने के लिए कहा ही नहीं था

नई दिल्ली. दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को अभी भी राहत नहीं मिली है। 7 मई तक उनकी हिरासत को बढ़ा दिया गया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई हो रही थी, अभी एक तरफ मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिली, वहीं दूसरी तरफ उनके वकील को कोर्ट की फटकार भी पड़ी।

असल में जब सुनवाई खत्म हो गई, मनीष सिसोदिया के वकील और उनकी पार्टी के दूसरे लोग कोर्ट से वॉकआउट कर गए। इसी बात से जज नाराज हो गए, उन्होंने गुस्से वाली लहजे में कह दिया कि हमने तो कोर्ट से बाहर जाने के लिए कहा ही नहीं था, हमारी इजाजत के बिना कैसे चले गए, ऐसा बर्ताव हम पहली बार देख रहे हैं। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब अदालत में जज इस तरह से वकीलों पर भड़के हों, कई मौकों पर कई मुद्दों को लेकर ऐसी ही बहस देखने को मिल जाती है।

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के कविता को बड़ा झटका लगा था। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और के. कविता की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी थी।

अब एक तरफ केजरीवाल को कोर्ट से झटका लगा, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी सेहत को लेकर भी हंगामा हो रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से आरोप लगाया गया है कि जेल में उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ रहा है और वजन कम हो रहा है। अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में इंसुलिन दी गई है। अरविंद केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल 320 पहुंच गया था, जिसके बाद उन्हें इंसुलिन दी गई। इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया था कि केजरीवाल को मारने की साजिश रची जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...