अभिभावक कृप्या ध्यान दें! इस दिन आएगा बच्चों का परीक्षा परिणाम, नए सत्र में प्रवेश 1 मई से शुरू

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र में बच्चों के एडमिशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। किस तारीख से करा सकेंगे नए सत्र में एडमिशन, यहां जानें सब कुछ।

जयपुर।  इस बार राज्य के स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया एक मई से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी संशोधित शिविरा पंचांग में इसकी जानकारी देते हुए सभी संस्था प्रधानों को प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिविरा पंचांग में विद्यालय स्तर पर तथा जिला समान परीक्षा योजना के तहत आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम 7 मई को घोषित करने को कहा गया है। इसी दिन रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है, जिसे स्कूलों में उत्सव के रूप में मनाने का उल्लेख शिविरा पंचांग में है। 11 मई को सामुदायिक बाल सभा का आयोजन सार्वजनिक स्थान या चौपाल पर करने के निर्देश संस्था प्रधानों को दिए गए हैं।

सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में नए शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए पहली कक्षा में प्रवेश 1 मई से शुरू हो जाएंगे। अन्य कक्षाओं में प्रवेश वार्षिक परीक्षा परिणामों के बाद ही हो सकेंगे, जो 7 मई को घोषित होंगे। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद ही अगली परीक्षाओं में प्रवेश हो सकेंगे, लेकिन स्कूल स्तर की परीक्षाओं के परिणाम के बाद 8 मई से अगली कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। पांचवीं, आठवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं तथा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से घोषित किए जाएंगे।

पूरक परीक्षाएं 8 से 15 मई तक
कक्षा 9 व 11 के जिन विद्यार्थियों को पूरक घोषित किया जाएगा, उनकी पूरक परीक्षाएं स्कूलों की ओर से 8 मई से 15 मई के बीच आयोजित की जाएंगी। पूरक परीक्षाओं के परिणाम 16 मई को घोषित किए जाएंगे।

ग्रीष्मावकाश 17 मई से
राज्य के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की छुट्टियां 17 मई से 30 जून तक होंगी। ग्रीष्मावकाश के बाद फिर से स्कूल 1 जुलाई से शुरू होंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...