श्रीधरी दीदी द्वारा स्कूल को भेंट किया वाटर कूलर एवं विद्यार्थियों को वितरित की गयी आवश्यक सामग्री

जयपुर. जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की शिष्या श्रीधरी दीदी की अध्यक्षता में संचालित राधागोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर द्वारा नेवटा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया गया एवं 440 विद्यार्थियों को पानी की वैक्यूम बोतल, स्टेशनरी किट, एवं बिस्कुट चॉक्लेट इत्यादि बाँटी गयी।

सचिव शरद गुप्ता ने बताया कि सुश्री श्रीधरी दीदी ने नेवटा स्थित इस विद्यालय में शिक्षकों एवं बच्चों संग फूलों की होली भी खेली एवं आगामी परीक्षाओं के लिए बच्चों को सम्बोधित करते हुए उनका मनोबल भी बढ़ाया।
इस स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमति मितेश चौधरी एवं अन्य शिक्षकों, स्टाफ द्वारा कार्यक्रम को सफ़ल एवं सुचारु रूप से संपन्न करने में ट्रस्टकर्मियों को भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। सभी विद्यार्थी वाटर बोतल, स्टेशनरी किट, चॉक्लेट,बिस्कुट इत्यादि ग्रहण करके एवं विद्यालय में वाटर कूलर लगने की ख़ुशी में फूले नहीं समा रहे थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...