संयुक्त उपक्रम के माध्यम से सोलर तथा थर्मल पावर प्लांट विकसित करने पर चर्चा

केंद्रीय कोयला मंत्री और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की नई दिल्ली में कोयला मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्थान में कोयले की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने और ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ाने के लिए संयुक्त उपक्रम के माध्यम से सोलर तथा थर्मल पावर प्लांट विकसित करने पर चर्चा की।

        मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गत माह भी संबंधित केन्द्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर राजस्थान में बिजली की निर्बाध आपूर्ति तथा कोयला आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया था जिसके बाद राजस्थान को मिलने वाले कोयले की मात्रा में वृद्धि हुई है। आने वाले गर्मी के मौसम में बिजली की मांग में संभावित वृद्धि को देखते हुए आगे भी पर्याप्त कोयला मिलता रहे, इस बारे में आज शनिवार को हुई बैठक में चर्चा की गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...