आरएसएमएम कर्मचारी संघ (भामसंघ) के प्रतिनिधि मंडल की आरएसएमएम के प्रबंधन से हुई वार्ता

आरएसएमएम कर्मचारी संघ (भामसंघ) के प्रतिनिधि मंडल की आरएसएमएम के प्रबंधन से हुई वार्ता

उदयपुर /बीकानेर@जागरूक जनता। गुरुवार को उदयपुर स्थित विभागीय मुख्यालय कार्पोरेट कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आरएसएमएम कर्मचारी संघ की वार्ता राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विकास सीताराम भाले, कार्यकारी निदेशक बालमुकंद असावा एवं वित्तीय सलाहकार टीआर अग्रवाल के साथ हुई। वार्ता में कर्मचारी संघ की ओर से प्रदेशाध्यक्ष राकेश ओझा, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत, झामरकोटड़ा शाखा महामंत्री हिम्मत राम माली तथा कॉर्पोरेट कार्यालय शाखा महामंत्री सत्यनारायण गुप्ता द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया।

मीटिंग में उच्च स्तरीय प्रबंधन के साथ श्रमिक हित के 24 मुद्दों पर बिन्दुवार पर वार्ता हुई। जिनमें कामगारों के भविष्य निधि ट्रस्ट, बेनोवोलेंट फंड कमेटी, संयुक्त कल्याण समिति, सहायक प्रबंधक भर्ती, अप्रेंटिस भर्ती योजना, लाइन ओफ प्रमोशन, सब्जेक्ट टू वेकेंसी एसटीवी हटाने, कनिष्ठ सहायक एलओपी संशोधन, रिटायर्मेंट मेडीकल स्कीम, वैधानिक भत्ते कल्याण सुविधाओं में बढ़ोतरी, कम्प्यूटर लेपटोप ऋण, मकान मरम्मत ऋण, मकान प्लाट खरीद ऋण, वाहन ऋण योजना, एलटीसी योजना, बीमारी अवकाश, वाहन भत्ता, इन्सेंटिव स्कीम, छात्रवृत्ति योजना, स्कूल परिवहन भत्ता, अनाज अग्रिम योजना, हार्ड ड्यूटी एलाउंस, शिफ्ट ड्यूटी एलाउंस, धुलाई भत्ता सहित विभिन्न मुद्दों पर बिन्दुवार चर्चा की गई। जिनपर उच्च प्रबंधन द्वारा सकारात्मक रुख रखते हुए सभी बिन्दुओं पर सहमति जताई गई। श्रमिक हित, उद्योग हित व संस्थान हित के लिए सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में की गई सकारात्मक वार्ता के लिये कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत द्वारा प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...