उद्यानिकी खेती में किसानों को मिलेगा इजरायली तकनीक का लाभ

इजरायली राजदूत के साथ कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की वार्ता

जयपुर। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को मंत्रालयिक भवन में इजराइल के राजदूत श्री नाओर गिलोन और इजरायली डेलिगेशन के साथ राजस्थान में इजराइल के कृषि एवं उद्यानिकी में तकनीकी सहयोग हेतु विस्तृृत चर्चा की। बैठक में प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री वैभव गालरिया और आयुक्त उद्यानिकी श्री लक्ष्मण सिंह कुड़ी उपस्थित रहे।

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा इजराइल के राजदूत के साथ राज्य में अंगूर व खजूर की खेती की संभावना और उच्च विद्युत चालकता (ई.सी.) एवं पी.एच. के जल से कृषि उत्पादन पर नवीन तकनीकी सहयोग हेतु विस्तृृत चर्चा की गई। कृषि मंत्री ने सवाई माधोपुर में उत्पादित किये जा रहे अमरूद के प्रसंस्करण हेतु सहयोग की संभावना पर कार्य करने हेतु कहा। इजराइल के राजदूत द्वारा इस पर आश्वस्त किया गया कि वे इस पर कार्य कर शीघ्र ही अवगत करायेंगे।

बैठक के दौरान प्रमुख शासन सचिव द्वारा इजराइल के तकनीकी सहयोग से स्थापित किये गये बस्सी, जयपुर में अनार, कोटा में सिट्रस तथा जैसलमेर में खजूर के उत्कृष्टता केन्द्रों की प्रगति से अवगत कराया गया। उन्होनें बताया कि इन केन्द्रों पर इजराइल के तकनीकी विशेषज्ञों की देख-रेख में लगभग 2 हजार 500 हैक्टेयर क्षेत्र में उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से अनार, संतरा एवं खजूर की खेती की जाकर लगभग 15 हजार कृषकों को प्रशिक्षित किया गया है तथा 7 लाख 70 हजार कृषकों को पौध रोपण सामग्री उपलब्ध करायी गई है।

उत्कृष्टता केन्द्रों पर अपनाई जा रही तकनीकी पर इजराईली डेलिगेशन द्वारा संतोष जाहिर किया गया कि इजराइल के सहयोग से स्थापित तीनों उत्कृष्टता केन्द्र कृषकों के हित में कार्य कर रहे है तथा इन केन्द्रों पर कृषकों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही उच्च गुणवता युक्त पौध रोपण सामग्री कृषकों को उपलब्ध करायी जा रही है।
इजराइल के राजदूत द्वारा कृषि मंत्री को आमंत्रित किया गया कि वे एक तकनीकी दल एवं किसानों के साथ इजराइल का भ्रमण करे, ताकि वे फल, फूल, सब्जी तथा अन्य बागवानी फसलों पर इजराइल द्वारा किये गये कार्यो का अवलोकन कर सके जिससे कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीकी की कार्य योजना बनायी जा सकें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...