शानदार और दमदार अंतरिम बजट – सीपी जोशी

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए अंतरिम बजट को शानदार और दमदार बताते हुए महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के साथ किसान, युवा सहित समाज के सभी वर्गों के उत्थान का सर्व सपर्शी बजट बताया। इस बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। बजट में 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य के लिए एक विस्तृत रोडमेप प्रस्तुत किया गया है। गरीब, महिला, युवा अन्नदाता की जरूरतें एवं आकांक्षाए हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है, युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम किया है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, महिलाओं को संसद में आरक्षण के लिए कानून लेकर आए, तीन तलाक को गैर कानूनी घोषित किया। मोदी सरकार 25 करोड़ लोगों की गरीबी दूर करने में कामयाब रही, गरीब कल्याण योजना में 34 लाख करोड़ रूपये खातों में भेजे, 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान उपलब्ध करवाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से काफी लाभ हुआ इसके तहत सभी आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों को भी इसके दायरे में लाने की योजना है। मोदी सरकार कौशल विकास को बढ़ावा दे रही है, इकोनॉमिक कॉरिडोर को दुनिया याद रखेगी। जीएसटी से एक राष्ट्र एक बाजार बना, दो करोड नए आवासों को पांच साल में पूरा करने की योजना से गरीब परिवारों को आवास मिलेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...