नए साल से पहले 31 की रात को राजस्थान सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, इन अधिकारियों को मिलेगी खुशखबरी

IAS IPS Promotion List: नए साल से पहले राज्य सरकार सौ से ज्यादा नौकरशाहों को प्रमोशन का तोहफा देने जा रही है। 31 दिसंबर की रात तक पदोन्नति पाने वाले अफसरों की सूची जारी कर दी जाएगी। जिन अधिकारियों को पदोन्नति होगी उनमें करीब 47, आईएएस, 41 आईपीएस और 22 आईएफएस हैं।

जयपुर. नए साल से पहले राज्य सरकार सौ से ज्यादा नौकरशाहों को प्रमोशन का तोहफा देने जा रही है। 31 दिसंबर की रात तक पदोन्नति पाने वाले अफसरों की सूची जारी कर दी जाएगी। जिन अधिकारियों को पदोन्नति होगी उनमें करीब 47, आईएएस, 41 आईपीएस और 22 आईएफएस हैं। मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की स्क्रीनिंग करके अपनी रिपोर्ट कार्मिक विभाग को सौंप दी है, जिसके बाद कार्मिक विभाग ने भी सूची तैयार कर ली है।

आईएफएस भी शामिल : पदोन्नत होने वालों में आईएफएस डी.जे.कविता, शारदा प्रताप सिंह, मनफूल सिंह, सेडूराम यादव, बेगाराम जाट और राजकुमार जैन सहित अन्य शामिल हैं।

ये आईएएस होंगे प्रमोट
पदोन्नत होने वाले आईएएस अधिकारियों में कुलदीप रांका, श्रेया गुहा, आनंद कुमार, नरेश पाल गंगवार, रोली सिंह, मंजू राजपाल, देवाशीष पुष्टि सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

ये आईपीएस होंगे पदोन्नत
प्रदेश के 41 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया जाएगा। इनमें राजेश निर्वाण, हेमंत प्रियदर्शी, संजय अग्रवाल, सत्यप्रिया सिंह, रुपिंदर सिंह, भूपेंद्र साहू, अंशुमन भोमिया, पारिस देशमुख सहित अन्य नाम शामिल हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बियानी कॉलेज में ‘नव्यायन-2026’ डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सजी शाम जयपुर।...

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...