श्री वासुदेव देवनानी सर्वसम्मति से 16वीं राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित

जयपुर। श्री वासुदेव देवनानी गुरुवार को 16वीं राजस्थान विधान सभा के सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किये गए। श्री देवनानी राजस्थान विधान सभा के 18वें अध्यक्ष हैं। श्री देवनानी को अध्यक्ष चुने जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने सदन में प्रस्ताव रखा जिसका पूर्व उप मुख्यनमंत्री श्री सचिन पायलट ने अनुमोदन किया। सदन द्वारा ध्वनिमत से प्रस्ताव को पारित कर श्री देवनानी को अध्यक्ष निर्वाचित कर परम्परा को कायम रखा। इससे पहले पूर्व मुख्यरमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने भी श्री देवनानी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका विधायक श्री राजकुमार रोत ने अनुमोदन किया। वहीं, उप मुख्येमंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावव का विधायक श्री चन्द्रुभान सिंह चौहान तथा विधायक श्री हनुमान बेनीवाल के प्रस्ता व का विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने अनुमोदन किया।

मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेम चन्द बैरवा सहित सदन में उपस्थित सदस्यों ने श्री देवनानी को अध्यक्ष पद के निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री देवनानी को पक्ष व प्रतिपक्ष के सदस्यों द्वारा आसन तक ले जाया गया।

नवनिर्वाचित विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान विधान सभा के इस सदन की महान परम्पराएं रहीं हैं और वे सदन की मान-मर्यादा तथा परम्पराएं बनाए रखने के लिए सर्वदा प्रयासरत रहेंगे। साथ ही, सदन की ज्यादा से ज्यादा बैठकें और सार्थक बहस हो, इसके लिए भी वे प्रयास करेंगे। उन्होंने सदन को अध्यक्ष पद की गरिमा एवं निष्पक्षता बनाये रखने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही, सभी सदस्यों से भी उम्मीद जताई कि वे नियमों का पालन कर संसदीय परम्पराओं को समृद्ध बनाएंगे। उन्होंने सदस्यों से आह्वान किया कि वे सदन के नियम एवं प्रक्रियाओं का अध्ययन करें ताकि उन्हें सदन की प्रक्रियाओं का ज्ञान हो सके।

इस अवसर पर श्रीमती वसुंधरा राजे, श्री सचिन पायलट, श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, श्रीमती अनिता भदेल, डॉ. सुभाष गर्ग, श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, श्री चन्द्रभान सिंह चौहान, श्री हनुमान बेनीवाल, श्री जुबेर खान, श्री युनूस खान एवं श्री राजकुमार रोत सहित अन्य सदस्यों ने भी श्री देवनानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

नवनिर्वाचित 6 विधायकों को दिलाई शपथ
विधान सभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन आज प्रोटेम स्पीकर श्री कालीचरण सराफ ने 6 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने श्री बहादुर सिंह, श्री भागचन्द टांकड़ा, महंत बालकनाथ, श्री विरेन्द्र सिंह, श्री श्रीचन्द कृपलानी एवं श्री सोहनलाल नायक को विधानसभा सदस्य के रूप में संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के श्रद्धापूर्वक निर्वहन की शपथ दिलाई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...