भाजपा विधायक मदन Dilawar ने की अमर्यादित टिप्पणी, एक सप्ताह के लिए स्पीकर ने किया ‘आउट’

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र, सदन में हंगामा, सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, भाजपा विधायक मदन दिलावर पर कार्रवाई, दिलावर को एक सप्ताह के लिए सदन से किया बाहर करने के आदेश, संसदीय कार्य मंत्री शान्ति धारीवाल ने रखा प्रस्ताव, स्पीकर सीपी जोशी ने करवाई वोटिंग, फिर दिया आदेश, भाजपा विधायक मदन दिलावर को एक सप्ताह के लिए सदन से निकाला बाहर

जयपुर। राज्य विधानसभा में स्पीकर सीपी जोशी ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक मदन दिलावर को एक सप्ताह के लिए सदन से बाहर रहने के आदेश दे दिए। दरअसल, आज कला शिक्षा एवं संस्कृति विषय पर जब कांग्रेस विधायक संयम लोढा अपनी बात रख रहे थे तब मदन दिलावर ने शोर-शराबे के बीच कोई आपत्तिजनक बात कर दी। इसे लेकर पहले विधायक संयम लोढा ने आपत्ति दर्ज करवाई और फिर सत्तापक्ष ने स्पीकर से दिलावर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

स्पीकर सीपी जोशी ने भी बीच में हस्तक्षेप करते हुए गतिरोध ख़त्म करने की कोशिश की। लेकिन जब मामला नहीं संभला तो उन्होंने इस आपत्तिजनक क्रियाकलाप के लिए संसदीय कार्यमंत्री शान्ति धारीवाल को प्रस्ताव लाने का आग्रह किया।

स्पीकर के आग्रह पर धारीवाल ने दिलावर को उनकी अमर्यादित टिप्पणी के लिए एक सप्ताह के लिए सदन से बाहर किये जाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर स्पीकर ने फ़ौरन वोटिंग करवाई जिसके बाद दिलावर को एक सप्ताह तक के लिए सदन से बाहर करने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके बाद सदन की कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...