एसकेआरएयू-पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित,किसान हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे चौधरी-कुलपति

एसकेआरएयू-पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित,किसान हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे चौधरी-कुलपति

बीकानेर@जागरूक जनता। किसान नेता तथा पूर्व मंत्री स्व. श्री भीमसेन चौधरी की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के चौधरी भीमसेन किसान घर में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया गया तथा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी सदैव किसान हितों के लिए समर्पित रहे। क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा  उन्होंने कहा कि पूर्व  विधायक रहते हुए उन्होंने विधानसभा में किसानों से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया तथा इनके समाधान के लिए प्रयासरत रहे। युवाओं को इनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ एस के शर्मा सहित विभिन्न डायरेक्टर शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...