रवि नैय्यर का जनसम्पर्क, लोगों ने फलों से तोला

जयपुर। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से आज भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर ने विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपार स्नेह दिया और अपना अमूल्य वोट देने का वादा किया। रवि नैय्यर ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि क्षेत्र में मिले रहे समर्थन को देखकर कह सकता हूं कि जनता मुझे आशीर्वाद देने का पूरा मन बना चुकी है। जनसंपर्क रैली के दौरान जवाहर नगर मंडल सिल्वन पार्क, पुरानी चुंगी और चित्रकूट पार्क में स्वागत सभाओं में विशेष प्यार और सम्मान मिला। मेरा दावा है कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनेगी और विकास की रफ्तार बढ़ेगी।
क्षेत्र के लोग भाजपा की विकासवादी सरकार बनाने को लेकर उत्साहित हैं, जन – जन का जो आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है और भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। जन संपर्क के दौरान कई स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर को फलों से भी तोला गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...