गडकरी का विद्याधर नगर में रोड शो, दीया कुमारी के लिए मांगे वोट

केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने गुरुवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी दिया कुमारी के समर्थन में रोड शो निकाला। विद्याधर नगर के परशुराम सर्किल पर भगवान परशुराम की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद गड़करी औऱ दिया कुमारी मुरलीपुरा के विभिन्न इलाक़ों से होते हुए नाड़ी का फाटक पहुंचे, जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया।

इस रोड शो में जयपुर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर, पार्षद, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों में हिस्सा लिया। सभा के दौरान गडकरी ने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा और दिया कुमारी के समर्थन में जनता से अपील की। दीया कुमारी ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग और व्यक्ति विशेष की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पार्टी ने घोषणा पत्र बनाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर लगाम लगाने की दिशा में पार्टी ने पहला कदम ले लिया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...