सनातन की दुश्मन शक्तियों को नेस्तनाबूद करेंगे, भाजपा प्रचण्ड बहुमत से सत्ता में आएगीः मनोज तिवारी

पुष्कर के निर्दलीय पार्षद रवि बाबा सहित विभिन्न समाजों से आए करीब 100 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

जयपुर। दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और नई दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर मंे पुष्कर के निर्दलीय पार्षद रवि बाबा सहित विभिन्न समाजों से आए लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में रामस्नेही समाज के धीरज राम रामस्नेही, ब्रह्म गायत्री तीर्थ पुष्कर के सचिव राकेश पाराशर, पाराशर समाज पुष्कर के सचिव गिर्राज पाराशर, पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के पुजारी जुगल वशिष्ठ, मोतिसर सरपंच के परिवार से प्रदीप रावत और पुष्कर सैन समाज के महासचिव मनोज सैन सहित करीब 100 लोगों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और नई दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि संत परम्परा से आए लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाने का अवसर मिला। हम सभी सनातन की दुश्मन शक्तियों को नेस्तनाबूद करेंगे। राजस्थान में होने वाले चुनावों में भाजपा प्रचण्ड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...