सिरोही भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी से नहीं सम्भल रहा भाजपा का कुनबा….!

  • बाहरी व्यक्ति के सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष बनते ही खेमे में पूर्व में भी उपज चुका है विवाद….!
  • पूर्व युवामोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित ने की बगावत लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव…!

सिरोही- ब्यूरों रिपोर्ट @ तुषार पुरोहित। सिरोही में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी से भाजपा का कुनबा सम्भलते नजर नहीं आ रहा है। भाजपा के ही नेता खफा है, यह हम इसलिए कहना पड़ रहा है भाजपा के युवामोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित पार्टी से बगावत करके प्रेस कॉन्फ्रेंस करके निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं…। जिला मुख्यालय पर एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके यह जानकारी मीडिया में स्वयं हेमंत ने दी। इस दौरान उनके साथ अशोक पुरोहित, सुरेश सगरवंशी भी मौजूद रहें। ऐसे में भाजपा के वोटबैंक पर हेमंत सीधी सेंधमारी करगे जिससे भाजपा के प्रत्याशी को नुकसान हो सकता है..! दूसरी तरफ दिलचस्प बात यह भी भाजपा जिलाध्यक्ष का भाजपा खेमे में भी विरोध है वो इसलिए कि जिले वासी किसी स्थानीय को जिलाध्यक्ष चाहते थे परन्तु भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उदयपुर निवासी सुरेश कोठारी को सिरोही भाजपा की कमान तो दे दी पर अब उनसे कुनबा सम्भलना मुश्किल लग रहा है। क्योकि पार्टी के नेता अब भाजपा से बगावत कर रहें हैं। ऐसे में जिलाध्यक्ष कोठारी के उन नेताओं को मनाने के सभी प्रयास मानों निष्फल साबित हुये।

हेमंत पुरोहित ने भाजपा नेतृत्व पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि सिरोही जिले में बाहरी लोगों को तवज्जो दी जा रहीं हैं ,और स्थानीय लोगो को दरकिनार किया जा रहा है। आप देख लीजिए सिरोही में भाजपा का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुरेश कोठारी को बनाया गया है जो उदयपुर निवासी है..। वही भाजपा किसान मोर्च किसान मोर्चा की कमान भी जालोर निवासी को दी गई है। इतना ही नहीं सिरोही शिवगंज विधानसभा सीट से भाजपा ने जिसे प्रत्याशी बनाया है वे भी पाली जिले के निवासी है। ऐसे में हेमंत बोले स्थानीय के मुद्दे पर चुनाव लड़ूंगा, बगावत के बाद भाजपा खेमे में भी हड़कंप मच गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...