पीएम स्वनिधि शिविर का आयोजन

बगड़ झुंझुनू@ जागरुक जनता। बीएल चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक शाखा में शनिवार को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। झुंझुनू क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा उपक्षेत्रीय प्रमुख सागरमल टेलर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बगड़ नगरपालिका चेयरमैन गोविंद सिंह राठौड़ थे। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 35 आवेदकों को ऋण वितरित किया। बैंक ऑफ बड़ौदा झुंझुनू क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख सागरमल टेलर ने सभी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुशील मान ने अतिथियों व लाभार्थियों का स्वागत किया। इस ऋण को समय पर चुकाने की विभिन्न फायदों के बारे में बताया।राठौड़ ने बैंक के शिविर आयोजन का उत्साहवर्धन किया और सभी स्ट्रीट वेंडर्स को उक्त ऋण योजना का लाभ उठाने व व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। पार्षद सुनील शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन सुनील शर्मा, बगड़ बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुनील मान, ऋण प्रबंधक रणवीर, क्षेत्रीय कार्यालय से पवन कड़वासरा , सुभाष बुंदेला, वीरेन्द्र सैनी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414