कांग्रेस पार्टी चुनाव समिति की बैठक हुई आयोजित केकड़ी विधानसभा से डा. रघु शर्मा के नाम पर लगी मोहर

समर्थकों में छाई खुशी की लहर एक दूसरे का मुंह मीठा करा किया खुशी का इजहार

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेंद्र पाराशर)। कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय सचिव के सी वेणुगोपाल ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के तहत कांग्रेस से केकड़ी विधानसभा सीट से पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं विधायक डा. रघु शर्मा का नाम तय किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी डा रघु शर्मा का नाम तय होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी तथा उन्होंने शहर के तीन बत्ती चौराहे पर इकट्ठे होकर आतिशबाजी करी व एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत जैन, रतन पंवार, नवल किशोर पारीक, विजेन्द्र पाराशर, अरिहंत बज, धनेश जैन, परवेज नकवी, रमाकांत दाधीच, सुरेंद्र जाट, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...