देहरादून शताब्दी के कोच में लगी आग, यात्री सुरक्षित

मुरादाबाद। दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी ट्रेन के कोच में भीषण आग लग गई। जिस कारण ट्रेन के कई कोच आग की चपेट में आ गए। यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई गई। मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए हैं। ट्रेन पर लगी आग को काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी ट्रेन के कोच में करीब 12:00 बजे के आसपास रायवाला व कांसरो के बीच आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। शताब्दी एक्सप्रेस जब राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज से होकर गुजर रही थी। तभी रेलगाड़ी के (सी 5) कोच में अचानक आग लग गई। कोच में मौजूद यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींचकर लोको पायलट को सूचना दी। लोको पायलट में तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेलगाड़ी को कंसरो रेंज के नजदीक ही रोक दिया। रेलगाड़ी के रुकते ही डिब्बे में मौजूद यात्री बाहर निकल आए। ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने तुरंत ट्रेन के बीच में जुड़े इस (सी 5) कोच को काटकर शेष डिब्बों से अलग हो गये।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एडीआरएम एन एन सिंह समेत अन्य रेल अफसर मौके पर पहुंच गए। मुरादाबाद से डीआरएम भी जाएंगे। आग कैसे लगी। यह अभी साफ नहीं हुआ है। कोच में जब आग लगी तब 35 यात्री सवार थे। जिन्हें मौके पर ही अगले कोच में शिफ्ट कर दिया गया। डीसीएम का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित है। सभी को देहरादून पहुंच दिया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...