चुनाव में धन एवं मादक पदार्थों के गैरकानूनी इस्तेमाल एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें प्रवर्तन एजेंसियां- जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में ली समीक्षा बैठक

जयपुर। आगामी विधानसभा आम चुनाव के लिए जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में 09 अक्टूबर को आचार संहिता लागू होने के बाद अभी तक कुल 12 करोड़ 40 लाख की नकदी एवं अन्य वस्तुएं जब्त की गई है। पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसेफ ने सभी प्रवर्तन एजेन्सियों को निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव हेतु कार्यरत सभी टीमें पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित चैक पोस्ट पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग के अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी पर जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किस किस सामग्री की अचानक आपूर्ति अधिक हुई है इसकी जानकारी रखें तथा अचानक आपूर्ति अधिक होने की जानकारी पुलिस विभाग को उपलब्ध करावे ताकि प्रकरण दिखाया जा सके।

बैठक में वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि विभाग की चार टीमों द्वारा जांच की जा रही है तथा अनियमितता पाये जाने पर चालान किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामग्री के वेयर हाउस की जांच की जावे किसी सामग्री विशेष का अत्यधिक भण्डारण होने पर इसकी सूचना पुलिस विभाग को भी देवे।

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एयरपोर्ट के माध्यम से कार्गाे द्वारा आने वाली सामग्री की शत प्रतिशत जांच कराना सुनिश्चित करें। साथ ही चार्टर फ्लाइट एवं हेलिकोप्टर के माध्यम से आने वाले यात्रियों व सामग्री की पूर्ण जांच किया जाना सुनिश्चित करें।
वहीं, बैठक में पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसेफ ने निर्देश दिए कि रात 8 बजे के बाद बिक्री करने वाले शराब विक्रेताओ पर कार्यवाही करें। पुलिस विभाग के साथ में ही जिले में प्रवेश करने वाले मार्गाें पर जांच कर कार्यवाही करें।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री कुंवर राष्ट्रदीप, चुनाव व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री शेर सिंह लुहाड़िया सहित पुलिस विभाग, लीड बैंक अधिकारी, वाणिज्य कर विभाग, केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग, नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, रेलवे पुलिस बल, एयरपोर्ट अथोरिटी आफ इंडिया, एसडीआरआई सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...