महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन


केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। गांधी जयंती के जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री एवं केकड़ी विधायक रघु शर्मा तथा जिला कलक्टर खजान सिंह द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके की गई। इसके पश्चात सुशील नारायण वरिष्ठ अध्यापक एवं बालिका सुनिधि जांगिड़ के द्वारा रामधुन एवं गांधी जी के प्रिय भजनों वैष्णव जन तो तेने रे कहिए, रघुपति राघव राजा राम और अन्य भजनों का गायन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश कुमार धाकड़, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...