एम. एल. डी. विद्यालय के 14 वर्ष में 6 छात्र -छात्राओं का हुआ राज्य स्तर पर चयन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। श्री मिश्री लाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी केकड़ी के निदेशक चंद्र प्रकाश दुबे, डॉ. अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि 67वीं जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता मे 14 वर्ष में 6 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ जिसमे छात्र वर्ग में राघव पाराशर, नैतिक साहू,राजवीर सिंह और छात्रा वर्ग में माही सिंह, कोमल गुर्जर, भुवनेश्वरी साहू का चयन हुआ राज्य स्तर पर चयनित सभी छात्र-छात्राओं को माला पहना कर और मिठाई खिलाकर भविष्य में आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन मे 14 वर्ष के छात्र-छात्रा कोसनिक चिल्ड्रन एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ चूरू में भाग लेने के लिए जाएंगे।

साईकलिंग ट्रेक में भी हुआ राज्य स्तर पर चयन
67वीं जिला स्तरीय साईकलिंग ट्रेक प्रतियोगिता 2023-24 मे 19 वर्ष छात्र वर्ग में राज्यस्तर पर अंशुल मीणा का चयन हुआ छात्र को माला पहना कर और मिठाई खिलाकर भविष्य में आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी और प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय साईकलिंग ट्रेक प्रतियोगिता 2023-24 के आयोजन मे 19 वर्ष में छात्र वर्ग का अंशुल मीणा राजवंश पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय बरकत नगर टोंक फाटक जयपुर जिला जयपुर में भाग लेने के लिए जायेगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...