प्रदेश कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे नहीं किए, जनता चाहती है परिवर्तन: जनरल वीके सिंह

केन्द्रीय सडक़ परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने सोमवार को दौसा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पांच साल पूर्व जो वादे किए थे वे पूरे नहीं किए हैं, ऐसे में जनता अब परिवर्तन चाहती है। राजस्थान में बेरोजगारी के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।

दौसा. केन्द्रीय सडक़ परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने सोमवार को दौसा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पांच साल पूर्व जो वादे किए थे वे पूरे नहीं किए हैं, ऐसे में जनता अब परिवर्तन चाहती है। राजस्थान में बेरोजगारी के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। 17 से भी ज्यादा बार पेपर लीक की घटनाएं हुई है, जबकि केन्द्र सरकार ने स्वरोजगार केे रास्ते खोले हैं। स्टार्टअप शुरू करने में विश्व में भारत नंबर एक पर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान एक खुशहाल प्रदेश था, लेकिन बीते 5 वर्षों में राजस्थान में महिला अत्याचार हो रहे हैं। निर्वस्त्र कर महिलाओं को घुमाया जाता है तथा लूट, बलात्कार व डकैती की घटनाएं हो रही है। इसके लिए वर्तमान सरकार दोषी है, जबकि उत्तर प्रदेश में स्थिति बदल गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सर्वस्पर्शी होगी, जो हर वर्ग को साथ लेकर चलेगी।

राहुल-प्रियंका पर साधा निशाना

वीके सिंह ने प्रियंका गांधी की टोंक जिले में हुई सभा में जी-20 को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि प्रियंका गांधी में बचपना ज्यादा है और मैच्योरिटी कम है। देश के प्रति अच्छा भाव नहीं रखने वाले लोगों के प्रति जनता भी अच्छा भाव नहीं रखेगी। जो इतने भव्य आयोजन पर गर्व महसूस नहीं कर सके उनके बारे में बोलना ठीक नहीं है। इसी तरह वीके सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भारत में टीशर्ट-पैंट पहनते हैं और विदेश जाकर कुर्ता-पायजामा पहन रहे हैं। वे कभी जनेऊधारी बनते हैं, कभी मंदिर में घंटी बजाते हैं कभी मानसरोवर जाते हैं, सब तरह के नखरे कर लिए हैं। जिनको धर्म के बारे में कुछ पता नहीं हो, उनके बारे में कुछ बोला नहीं जा सकता।

जी-20 में भारत की कूटनीतिक जीत
केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि जी-20 में घोषणा पत्र पर 100 प्रतिशत सहमति हासिल करना भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है। बायोफ्यूल एलायंस व यूरोप तक कॉरिडोर पर सहमति से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत की तरह जी-20 की बैठक पहले ना कभी हुई है और ना कोई देश कर सकता है। विश्व के ताकतवर देश भारत की प्रशंसा कर रहे हैं। यह भारत के तीसरे नंबर की विश्व शक्ति बनने का स्वरूप है। अमृतकाल में भारत 2047 तक विकसित देश बन जाएगा।

सीएम का चेहरा नहीं बताने की प्रथा

राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में प्रथा है कि चेहरा नहीं बताते। अच्छे लोगों पर जनता का विश्वास है, उन्हें आगे लाएंगे। विपक्षी दलों के गठबंधन के बारे में कहा कि उन्होंने कहा कि एलायंस के हर अक्षर के आगे डॉट लगा है, ऐसे में उसे इंडिया बोलना ठीक नहीं है। पीओके के लोगों की भारत में शामिल होने की मांग पर जनरल वी के सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र अपने आप भारत में आ जाएगा। चीन के भारत की जमीन पर कब्जे के मामले में उन्होंने कहा कि अब एक इंच जमीन नहीं जाने देंगे, पहले कांग्रेस शासन में कब्जा हो गया था। जमीन वापस लेने के सवाल पर जनरल ने कहा कि कोई भी युद्ध देश की आर्थिक प्रगति को 20 साल पीछे ले जाता है। युद्ध आखिरी उपाय होता है। महंगाई बढऩे के सवाल को जनरल ने यह कहकर टाल दिया कि इसके कई कारण होते हैं।

टाइगर देखने आती हैं, आंसू पोंछने नहीं: चतुर्वेदी
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने प्रदेश में महिला अपराधों को लेकर कहा कि ‘लडक़ी हूं लड़ सकती हूं’ कहने वाली प्रियंका गांधी को राजस्थान में लगातार हो रही घटनाएं नहीं दिख रही हैं। वे रणथम्भौर में टाइगर देखने आती रहती हैं, लेकिन पीडि़त महिलाओं के आंसू पोंंछने नहीं आती। इस दौरान सांसद जसकौर मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल, जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुंवार वर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक जोशी आदि नेता मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Radha गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को मिला भामाशाह सम्मान

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 July 2026

Jagruk Janta 1 July 2026Download रिएक्ट करें♥️    जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...