सिविल सेवा अपील ट्रिब्यूनल राजस्थान में लोक अदालत में रिकॉर्ड प्रकरणों का निस्तारण

राजस्थान सिविल सेवा अपील ट्रिब्यूनल के जयपुर स्थित कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकरण के माननीय अध्यक्ष श्री अश्विनी भगत के निर्देशानुसार आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के सेवा संबंधी प्रकरणों को रखा गया, एवं सुनवाई की गई।

जयपुर . राजस्थान सिविल सेवा अपील ट्रिब्यूनल के जयपुर स्थित कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकरण के माननीय अध्यक्ष श्री अश्विनी भगत के निर्देशानुसार आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के सेवा संबंधी प्रकरणों को रखा गया, एवं सुनवाई की गई।
राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण के रजिस्ट्रार श्री पंकज ओझा ने बताया कि, राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों के विभिन्न सेवा संबंधी प्रकरणों को रखा गया, और आपसी सहमति के बाद 546 वादों का निस्तारण किया गया। यह राजस्थान की विभिन्न न्यायिक अदालतों के अलावा किसी विभाग या ट्रिब्यूनल के द्वारा आयोजित लोक अदालत में निस्तारित किए गए प्रकरणों की सर्वाधिक संख्या है जो की एक रिकॉर्ड है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...