हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह

शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है सरपंच – राणाराम सियाग

सांचौर। उपखंड क्षेत्र के राउमावि लियादरा में मंगलवार को वार्षिकोत्सव,भामाशाह सम्मान समारोह, पारितोषिक वितरण समारोह, पूर्व विधार्थी परिषद स्नेह मिलन समारोह व 12 वीं कक्षा के आशीर्वाद समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि बिजरोल सरपंच राणाराम सियाग अध्यक्षता प्रधानाचार्य शंकराराम सिंघल व सीबीईईओ पूनमचंद विश्नोई व खंगाराराम खिलेरी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। पीईईओ क्षेत्र बिजरोल के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, वहीं मौजूद वक्ताओं ने छात्र छात्राओं को लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने के साथ ही साथ वर्तमान समय के साथ आगे बढ़ने की बात कहते हुए शिक्षा के बिना जीवन को अधूरा बताया। मंच संचालन व्याख्याता चेलाराम प्रजापत ने किया। इस दौरान जयराम मांजू, अमराराम लोहमरोङ, पुनमाराम, भागीरथराम कुराङा, नारायण गोदारा, किशनलाल जाणी, देवप्रकाश, दजाराम व बगङूराम सारण सहित कई लोग विद्यालय के छात्र छात्राओं व विद्यालय स्टाफ मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...