उमंग सिलाई केंद्र के प्रशिक्षणर्थियों को उपखण्ड अधिकारी के हाथों मिले प्रमाणपत्र

जयपुर. यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम) जयपुर, रोटरी क्लब व सिंगर इंडिया के सहयोग से चलाये जा रहे यूईएम महिला आजीविका निर्माण गृह के सिलाई प्रशिक्षण लेने वाले प्रथम बैच के विद्यार्थियों को चौमू उपखण्ड अधिकारी श्रीमान राजेश जाखड़ ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। श्रीमान राजेश जाखड़ व यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर के हाथों प्रमाणपत्र प्राप्त कर महिलाएं काफी खुश नज़र आ रही थी।

यूनिवर्सिटी द्वारा चलाये निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर प्रत्येक दिन 42 ग्रामीण महिलायें प्रशिक्षित ट्रेनर के माध्यम से ट्रेनिंग प्राप्त कर रही है। यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर प्रो डॉ बिस्वेजॉय चटर्जी ने बताया की यू.ई.एम यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य अच्छी शिक्षा के साथ साथ समाजसेवा के कार्य करके समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट उपनिदेशक संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया की यूनिवर्सिटी अनेको सामाजिक कार्य जैसे गावों में डस्टबिन वितरण करना, अनेकों विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देना, मेडिकल कैंप करना, वृक्षारोपण करने के साथ राजस्थान के 25 गांव जो जयपुर, कोटा व बूंदी जिले में आते है उनमे साक्षरता का कार्यक्रम चला रहा है, जिसमे लगभग 1500 महिलाओं को साक्षर करने के लिए प्रयासरत है।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...