Jaipur-Mumbai Super fast Train में फायरिंग, चार की मौत, कई लोग घायल, आरपीएफ कार्मिक हिरासत में

मरने वालों में एक एएसआइ्के अलावा तीन यात्री शामिल हैं। बताया जा रहा हे कि आरपीएफ के कॉन्स्टेबल चेतन ने ही सबको गोलिया मारी हैं।

जयपुर। जयपुर से रवाना होकर मुंबई जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन में आज सवेरे फायरिंग हो गई। ट्रेन जब मुंबई के नजदीक पालघर पहुंची तो वहां पर ट्रेन में सवार आरपीएफ कार्मिक ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में अब तक चार लोगों के मौत की सूचना है और कुछ लोगों के गंभीर घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद से दहशत फैली हुई है। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के अफसर मौके पर हैं।

पालघर के नजदीक शवों को उतार लिया गया है और मुर्दाघर में रखवाया गया है। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। ट्रेन का नाम जयपुर मुंबई एक्सप्रेस है जो जयपुर से रवाना होकर मुंबई पहुंचती है। बीच में कई स्टेशन पर ट्रेन कुछ समय के लिए ठहरती है। फायरिंग की घटना आज तड़के की बताई जा रही है। मरने वालों में एक एएसआइ्र के अलावा तीन यात्री शामिल हैं। बताया जा रहा हे कि आरपीएफ के कॉन्स्टेबल चेतन ने ही सबको गोलिया मारी हैं।
गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई। मीरा रोड बोरीवली के बीच जीआरपी मुम्बई के जवानों ने कॉन्स्टेबल को हिरासत में ले लिया है। घटना जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12956 के कोच नंबर बी 5 में हुई है। यह घटना आज सुबह 5.23 बजे घटी। आरपीएफ का जवान और एएसआई दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान कांस्टेबल चेतन ने एएसआई पर अचानक गोली चला दी। जिससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया। दोनो के बीच क्या मामला था इस बारे मंे अब कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...