महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

पिलानी /झुंझुनूं/@जागरूक जनता। आल इंडिया डेमोक्रेटिक युथ ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में पिलानी के मुख्य बाजार में दोपहर 4.30 बजे बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम और रसोई गैस में रोज बेतहाशा वृद्वि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, संगठन के जिला सचिव विष्णु वर्मा ने कहा की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज आम आदमी परेशान है, रसोई गैस में बेतहाशा वृद्वि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो से मॅहगाई आसमान छू रही है। जनता का जीना दूभर हो गया है, सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर ऑफ इंडिया के कॉमरेड शंकर दहिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द रसोई गैस और पेट्रोल के दामो को कम करें, गैस सिलेंडर पर सब्सिडी तुरंत बहाल करें, इसी क्रम में कार्यकर्ताओं महंगाई पर रोक लगाओ, गैस सब्सिडी देनी होगी, आदि नारे लगाये। विरोध प्रदर्शन में महादेव जी,हेमंत,जितेंद्र जी खेडला,दिलीप जी झेरली,अमीलाल जी धींधवा, विमल काला,शाजिद अली भाटी, असलम,प्रमोद,प्रदीप आलड़िया,विजेंद्र,सचिन,हेमंत,प्रशांत,डॉ.रविकांत, राजेन्द्र सिहाग,धर्मपाल जी, सोनू जी, केदार जी आदि लोग उपस्थित थे।

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...