भारत-नेपाल के बीच हुआ ‘लॉन्ग टर्म पावर ट्रेड एग्रीमेंट’, कई क्षेत्रों में MoU पर हस्ताक्षर

संशोधित संधि के लागू होने के बाद नेपाल को पहली बार भारत के अंतर्देशीय जलमार्गों तक ट्रांज़िट एक्सेस मिलेगा।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने संयुक्त रूप से भारत और नेपाल के बीच मोतिहारी-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन के फेज-2 का शिलान्यास किया। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैंने और प्रधानमंत्री प्रचंड ने भविष्य में अपनी पार्टनरशिप को सुपरहिट बनाने के लिए बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

पीएम मोदी का संबोधन
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत और नेपाल के बीच ‘लॉन्ग टर्म पावर ट्रेड एग्रीमेंट’ संपन्न हुआ है। इसमें हमने आने वाले 10 वर्षों में नेपाल से 10 हज़ार मेगावाट बिजली आयात करने का लक्ष्य रखा है। मुझे याद है कि 9 साल पहले 2014 में कार्यभार सँभालने के तीन महीने के भीतर मैंने नेपाल की अपनी पहली यात्रा की थी। उस समय मैंने भारत-नेपाल संबंधों के लिए एक “हिट” फार्मूला दिया था- हाईवे, आई-वे और ट्रांस-वे।

नेपाल के पीएम का चौथा दौरा
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ 31 मई से भारत की यात्रा पर हैं। बतौर प्रधानमंत्री ये उनका चौथा भारत दौरा है। तीन जून तक की उनकी इस यात्रा के दौरान, भारत और नेपाल के बीच दो दशक पुरानी संधि की समीक्षा भी होगी। 3 जून को ये इंदौर और उज्जैन भी जाएंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...