राहुल के बयान पर BJP नेताओं ने की घेराबंदी, कहा – हर विदेश यात्रा में करते हैं भारत का अपमान

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सैन फ्रांसिस्को भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा, कहा – मोदी जी भगवान को भी समझा सकते हैं। इस बयान के बाद तो भाजपा नेता बौखला गए। और उनकी घेरबंदी शुरू कर दी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी फिर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को आइना दिखाया। कहा कि राहुल गांधी अपनी हर विदेश यात्रा में भारत का अपमान करने में पीछे नहीं रहते हैं।

राहुल गांधी के बयान पर BJP नेताओं ने की घेराबंदी
अमेरिका में भारत की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए राहुल गांधी के भाषण को लेकर एक बार फिर देश की घरेलू राजनीति में उबाल आना तय माना जा रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सैन फ्रांसिस्को में पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार सुबह एक के बाद एक कई ट्वीट किए। गृह मंत्री अनिल विज ने लिखा कि दुनियाभर के देशों के नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थकते और हमारे देश का एक अदना सा नेता राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करता है। ऐसे नेता का हर भारतवासी को बहिष्कार करना चाहिए।

प्रल्हाद जोशी का पलटवार, नहीं मिस्टर नकली गांधी!
इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए भाषण पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की धरती को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं। केंद्रीय मंत्री जोशी ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए भाषण के अंश और इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोले गए हमले के जवाब में राहुल गांधी को नकली गांधी बताते हुए ट्वीट कर कहा, नहीं मिस्टर नकली गांधी! भारत का मूल उसकी संस्कृति है। आपके विपरीत, जो देश को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं, भारतीयों को अपने इतिहास पर बहुत गर्व है और वे अपने भूगोल की बहुत अच्छी तरह से रक्षा कर सकते हैं।

वह अचानक हर चीज का हो जाता है विशेषज्ञ, प्रल्हाद जोशी का कटाक्ष
राहुल गांधी के ज्ञान और गांधी परिवार पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अगले ट्वीट में कहा, एक आदमी जिसका इतिहास का ज्ञान उसके परिवार से आगे नहीं जाता, वह इतिहास के बारे में बात कर रहा है। एक आदमी जो आलू से सोना पैदा करने का दावा करता था, वह विज्ञान के बारे में व्याख्यान दे रहा है और एक आदमी जो कभी पारिवारिक मामलों से आगे नहीं बढ़ा, वह अब भारत के युद्ध का नेतृत्व करना चाहता है।

भारत को एक राष्ट्र ही नहीं मानते – अनुराग ठाकुर
प्रधानमंत्री मोदी को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी पीछे नहीं रहे। वो भी पीएम मोदी के कवच के तौर पर आगे आए। अनुराग ठाकुर ने कहाकि दिल्ली राहुल गांधी की हर विदेश यात्रा भारत का अपमान करने में कहीं पीछे नहीं रहती है। इस बार की यात्रा भी उसी दिशा में जहां वे अपमान तो प्रधानमंत्री मोदी का करना चाहते हैं लेकिन अंत में देश का अपमान करने से नहीं हटते। वे भारत को एक राष्ट्र ही नहीं मानते, वे इसे एक राज्यों का संघ मानते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...