CBSE-12वीं का रिजल्ट जारी:87.33% स्टूडेंट पास, फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं मिलेगी; मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं

नई दिल्ली। CBSE ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 87.33% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। त्रिवेन्‍द्रम जोन ने 99.91% के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6% बेहतर रहा है। 90.68% लड़कियां तो 84.67% लड़के पास हुए हैं।

CBSE ने 3 बड़े फैसले लिए

  • इस साल रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा।
    मैरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी।
  • सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले 0.1% स्टूडेंट्स को क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
    वजह: स्टूडेंट्स के बीच बेवजह की प्रतिस्पर्धा को कम करना।
  • स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट की फोटोकॉपी और रीवैल्युएशन 16 मई से करवा सकेंगे। बोर्ड ने 2024 की परीक्षाओं की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। ये परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी।

ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
CBSE की 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर देख सकते हैं। यहां छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने मोबाइल पर भारत सरकार का उमंग ऐप डाउनलोड करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।

एसएमएस के जरिये ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
    Text Message पर जाकर सीबीएसई 12वीं टाइप कर बिना स्पेस दिए बिना Roll Number दर्ज करें।
    इसके बाद 77388299899 पर भेजें।
    रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आ जाएगा।
    रिजल्ट चेक करने के लिए अपनाएं ये प्रोसेस
  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
    वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
    स्क्रीन पर एक लॉग इन विंडो दिखाई देगी।
    सीबीएसई 12 वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
    स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    आगे के जरूरत के लिए सीबीएसई रिजल्ट डाउनलोड करें।

3883710 स्टूडेंट्स ने दिया था CBSE एग्जाम
देश में CBSE 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी। 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 मार्च तक चली थीं। दोनों एग्जाम में 3883710 परीक्षार्थी बैठे थे। कक्षा 10वीं के 2186940 और 12वीं के 1696770 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...