पाकिस्तान पूर्व पीएम इमरान गिरफ्तार, इस्लामाबाद हाईकोर्ट से अज्ञात स्थान पर ले गए पाक रेंजर्स

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस्लामाबाद हाईकोर्ट के कोर्ट रुम से ही पाक रेंजर्स ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पाक रेंजर्स ने इमरान खान के वकील-समर्थकों को जमकर पीटा। इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। अपडेट जारी है….

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस्लामाबाद हाईकोर्ट के कोर्ट रुम से ही पाक रेंजर्स ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पाक रेंजर्स ने इमरान खान के वकील-समर्थकों को जमकर पीटा। इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई, जब हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इमरान खान ने आरोप लगाया था कि, मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान खान के इस बयान पर पाकिस्तानी सेना ने अपनी नाराजगी प्रकट की। और इमरान खान को जमकर फटकारा। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील फैसल चौधरी ने इसकी पुष्टि की। पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि, वे लोग इमरान खान साहब को मार रहे हैं। इमरान साहब के साथ कुछ कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इमरान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। बताया यह भी जा रहा है कि इमरान खान के वकील और समर्थकों से मारपीट भी की गई है।

NAB दफ्तर ले जाया गया – आईजी इस्लामाबाद
आईजी इस्लामाबाद ने अपनी सफाई में कहाकि, इमरान खान को गिरफ्तारी वारंट दिखाया गया है। और उन्हें NAB दफ्तर ले जाया गया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फवाद चौधरी ने इमरान खान पर अपहरण का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहाकि, पाक रेंजर्स ने इमरान की गर्दन पकड़ कर घसीटा।

हाईकोर्ट चीफ जस्टिस ने गृह मंत्रालय सचिव और इस्लामाबाद पुलिस चीफ को तलब किया
इस्लामाबाद हाईकोर्ट चीफ जस्टिस आमेर फारूक ने गिरफ्तारी के बाद ही गृह मंत्रालय के सचिव और इस्लामाबाद पुलिस चीफ को 15 मिनट के भीतर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया। जस्टिस फारूक ने कहा कि, अगर पुलिस चीफ कोर्ट में पेश नहीं हुए तो हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को यहां बुलाएंगे। ये लोग कोर्ट में आएं और बताएं कि, इमरान खान को किस मामले में और क्यों गिरफ्तार किया गया?

इमरान खान ने किया ऐलान, जेल जाने के लिए तैयार हूं
इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं, मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है। वो मुझे जेल में डालना चाहते हैं। मैं इसके लिए तैयार हूं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...