भारत-चीन सीमा पर बढ़ी हलचल, गलवान और पैंगोंग घाटी में भारत ने बढ़ाई चौकसी

Indian Army at LAC: भारत चीन सीमा पर अचानक हलचल तेज हो गई है। भारतीय सेना ने गलवान घाटी और पैंगोंग घाटी में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना की टुकड़ी घोड़ों और खच्चरों पर सवार होकर पेट्रोलिंग करती नजर आई।

नई दिल्ली। सीमा विवाद को लेकर भारत चीन का रिश्ता कई बार कड़वाहट के दौर में पहुंच चुकी है। अभी ताजा मामले में भारत-चीन सीमा पर अचानक हलचल हो गई है। जिसके बाद भारत-चीन के बीच के इंटरनेशनल बॉर्डर लाइन ऑफ एचुअल कंट्रोल (LAC) पर भारतीय सेना ने चौकसी बढ़ा दी है। सीमा पर हलचल तेज होने के बाद लद्दाख के गलवान घाटी और पैंगोंग घाटी में भारतीय सेना के जवान अलर्ट मोड पर है। लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना की टुकड़ी घोड़ों और खच्चरों पर सवार होकर पेट्रोलिंग करती नजर आई। साथ ही पैंगोंग घाटी में भारतीय सेना हाफ-मैराथन जैसी गतिविधियां करती नजर आई। सीमा पर हलचल तेज होने को लेकर आधिकारिक रूप से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन दोनों देशों की सीमा से जो वीडियो सामने आया है उसमें भारतीय जवानों की चौकसी साफ तौर पर दिख रही है।

गलवान घाटी में घोड़ों और खच्चरों पर सवार हो पेट्रोलिंग
भारत-चीन सीमा पर भारतीय जवान की चौकसी बढ़ने के मामले पर न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से दो वीडियो पोस्ट किए गए है। एक वीडियो में भारतीय जवान गलवान घाटी में घोड़ों और खच्चरों पर पेट्रोलिंग करती नजर आ रही है। इसमें भारतीय जवान गलवान घाटी में नदी में पेट्रोलिंग करते दिख रहे हैं।

गलवान घाटी के पास माइनस डिग्री में सेना ने खेला क्रिकेट
एक दूसरे वीडियो में लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय सेना के जवान क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। भारतीय सेना ने बताया कि त्रिशूल डिवीजन की पटियाला ब्रिगेड ने गलवान घाटी के पास अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में माइनस तापमान में पूरे उत्साह और जोश के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में पूरे जोश और उमंग के साथ सैनिकों ने क्रिकेट को एंजॉय किया।

जून 2020 में दोनों देशों की सेना में हुई थी हिंसक झड़प
मालूम हो कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून 2020 को भारतीय और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। 2020 में 15-16 जून की रात भारतीय सैनिकों के साथ हुए संघर्ष के दौरान कम से कम 42 चीनी सैनिक मारे गए थे। भारत की ओर से भी कई सैनिक शहीद हुए थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...