BBC पर लगातार दूसरे दिन IT का सर्वे जारी:स्टाफ से कहा- हर सवाल का ईमानदारी से दें जवाब, अमेरिका का कुछ भी कहने से इनकार

मंगलवार को सर्वे के दौरान IT के अधिकारियों और BBC इंडिया के संपादकों के बीच बहस हुई

नई दिल्ली/मुंबई। BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) की टीम का सर्वे दूसरे दिन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, IT अधिकारी 2012 से अब तक के अकाउंट्स की डिटेल पता कर रहे हैं। IT अधिकारियों ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के स्टाफ के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त कर लिए हैं। सर्वे के दौरान IT के अधिकारियों और BBC इंडिया के संपादकों के बीच बहस भी हुई है।

उधर, BBC ने अपने स्टाफ को मेल कर सहयोग करने को कहा है। इसमें कहा गया कि वे हर सवाल का जवाब ईमानदारी से दें। आयकर विभाग के अधिकारियों ने BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कई घंटों से अफसर लैपटॉप, डॉक्यूमेंट्स की छानबीन कर रहे हैं।

BBC का स्टाफ को मेल, कहा- कोई भी जानकारी डिलीट ना करें, ना ही छिपाएं

सूत्रों के मुताबिक, BBC मैनेजमेंट ने बुधवार सुबह कर्मचारियों को मेल किया है। इसमें स्टाफ से हर सवाल का ईमानदारी से जवाब देने की हिदायत दी गई है। BBC ने स्टाफ से कहा है कि अगर आयकर विभाग के कर्मचारी आपसे मिलना चाहें तो आपको उनसे मिलना है। BBC ने भारत में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी एक्टिवेट की है।

मेल मे कहा गया कि BBC का संस्थागत स्ट्रक्चर, गतिविधियों, संस्थान और भारत में कार्य के बारे में सवाल करना जांच के दायरे में आता है और ऐसे सवाल किए जा सकते हैं। इनका जवाब दिया जाना चाहिए।
स्टाफ से ये भी कहा है कि आपकी निजी आय और आयकर के बारे में सवाल सर्वे के दायरे से बाहर हैं और आप इनका जवाब देने से इनकार कर सकते हैं।
अपने कंप्यूटर सिस्टम से ना ही कोई जानकारी डिलीट करें और ना ही उसे आयकर अधिकारियों से छुपाएं।

अमेरिका ने कहा- भारतीय अफसरों से संपर्क करें
US के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता नेड प्राइस से जब पूछा गया कि क्या BBC पर कार्रवाई लोकतंत्र के कुछ मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ‘हम BBC के ऑफिस में पड़ी आयकर विभाग की रेड के बारे में जानते हैं। हम पूरी दुनिया में प्रेस की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं। सभी को अपनी बात कहने की आजादी होनी चाहिए। इससे अमेरिका, भारत सहित पूरी दुनिया में लोकतंत्र को मजबूती मिलती है।

हालांकि, BBC में रेड को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा- हम इसके तथ्यों के बारे में जानते हैं, लेकिन फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। आप इससे जुड़ी जानकारी के लिए भारतीय अधिकारियों से संपर्क करें।

सर्वे के दौरान हर चीज स्कैन, GST, टैक्स जैसे कीवर्ड डाले

  • सूत्रों के मुताबिक, आयकर अधिकारियों ने BBC का हर कंप्यूटर सिस्टम स्कैन किया। कुछ सिस्टम स्कैन करने से रह गए हैं, उनकी मार्किंग हुई है, उन्हें स्कैन किया जाएगा।
  • सिस्टम में आयकर अधिकारियों ने आय, भुगतान, GST, टैक्स, आयकर, ब्लैक मनी और कैश जैसे कीवर्ड डालकर सर्च किया।
  • आयकर अधिकारी ऐसी किसी भी फाइलों की तलाश में थे, जो वित्तीय लेनदेन से जुड़ी हों।
  • संपादकीय कंटेंट की जांच नहीं हुई है। हालांकि, आयकर अधिकारियों का पास सिस्टम का पूरा एक्सेस था। पहले कहा गया था कि संपादकों ने एक्सेस देने से इनकार कर दिया था।
  • BBC में संपादकीय विभाग के कई लोगों ने सिस्टम के एक्सेस का विरोध किया था। आयकर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें समझाया था कि वो सिस्टम में सिर्फ आय और वित्तीय जानकारियां देख रहे हैं। कर्मचारी की मौजूदगी में ही सिस्टम स्कैन हुआ।

दिल्ली के ऑफिस में 24 IT अफसर मौजूद
BBC इंडिया के दफ्तर पर मंगलवार सुबह 11 बजे आयकर विभाग (IT) की टीम ने सर्वे शुरू किया था। दिल्ली के KG मार्ग एरिया में HT टावर की पांचवीं और छठी मंजिल पर BBC का ऑफिस है। यहां IT की 24 मेंबर्स की टीम ने रेड की है। इधर, मुंबई के सांताक्रूज इलाके में BBC स्टूडियोज में भी तलाशी जारी है।

उधर, BBC ने मंगलवार शाम को ट्वीट कर बताया था, ‘आयकर विभाग की टीम दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं। हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं। सर्वे का काम अभी भी जारी है। ऑफिस में काम भी शुरू हो गया है।’

कांग्रेस ने बताया अघोषित आपातकाल
BBC के ऑफिसों पर कार्रवाई को कांग्रेस समेत विपक्ष ने PM मोदी पर बनी उसकी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने चिंता जाहिर की है। कहा कि सरकार की नीतियों या सत्ताधारी दल की आलोचना करने वाले प्रेस संस्थानों के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल उन्हें डराने या परेशान करने के लिए किया जाता है।

उधर, BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाटिया ने कहा- कांग्रेस शायद भूल रही है कि 1970 में इंदिरा गांधी ने एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर BBC पर बैन लगा दिया था। उन्होंने कहा- आयकर विभाग ने BBC ऑफिस पर कानूनी रूप से छापे मारे। BBC दुनिया का सबसे ‘भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन’ बन गया है। दुर्भाग्य से BBC का प्रचार और कांग्रेस का एजेंडा एक ही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...