नरवाल विस्फोट : JK उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले, पहचान कर कड़ी कार्रवाई करें

Narwal two blasts जम्मू के नरवाल इलाके में बीस-बीस मिनट के अंतराल पर दो विस्फोट हुए। जिसमें छह लोग घायल हो गए। J&K उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आला अफसरों का कहना है कि, जांच जारी है। जल्दी बोलना गलत होगा। जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा है। और गणतंत्र दिवस भी आने वाला है। सावधान रहने की जरूरत है।

नई दिल्ली. जम्मू के नरवाल इलाके में आज शनिवार सुबह दो विस्फोट हुए है। इस विस्फोट में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह विस्फोट नरवाल के यार्ड संख्या 7 में हुए हैं। दोनों धमाकों के बीच 20 मिनट का अंतर था। राजौरी के बाद नरवाल में हुए विस्फोट ने सुरक्षाकर्मियों के कान खड़े कर दिए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस व NIA अलर्ट हो गई है क्योंकि आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में काफी गहमागहमी रहेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ गणतंत्र दिवस भी आने वाला है। लग रहा है कि, आतंकवादी भी किसी घटना के चक्कर में हैं। इस तरह की घटना बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। जम्मू के नरवाल में हुए विस्फोटों की उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ी निंदा की।

कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के नरवाल में हुए विस्फोटों की कड़ी निंदा की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उपराज्यपाल को विस्फोट और जांच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसमें हो सकता है आतंकवाद का एंगल
जम्मू डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बिलावरिया इस घटना से काफी आक्रोशित है। उन्होंने कहाकि, मैंने अधिकारियों से पूछा और उन्होंने मुझे बताया कि, जांच के बाद ही वे कह पाएंगे कि विस्फोट दुर्घटनावश हुए थे या जानबूझ कर किए गए हैं। बताया गया है 6 लोग घायल हुए हैं, कुछ की हालत गंभीर है। इसमें आतंकवाद का एंगल हो सकता है। बलदेव सिंह बिलावरिया ने आगे कहाकि, पहले उन्होंने (आतंकवादियों) राजौरी में कुछ किया। जम्मू-कश्मीर को बदनाम करने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं।

डॉग स्क्वायड ने की जांच – ADGP जम्मू
ADGP जम्मू जोन मुकेश सिंह ने बताया कि, जम्मू के नरवाल इलाके में दोहरे विस्फोट हुए है जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। डॉग स्क्वायड ने जम्मू के नरवाल इलाके में जांच की है।

किसी प्रकार की जानकारी देना काफी जल्दबाजी होगी – जम्मू CRPF कमांडेंट
जम्मू CRPF कमांडेंट कमल सिसोदिया ने कहाकि, CRPF, आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस यहां पर है। हम लोग क्षेत्र को साफ कर रहे हैं। अभी किसी भी प्रकार की जानकारी देना काफी जल्दबाजी होगी। हम पहले जांच करेंगे और फिर कुछ बता पाएंगे।

आगे की जांच की जा रही है – जम्मू DIG
जम्मू DIG शक्ति पाठक ने कहाकि, हम धमाके की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य आएंगे वो बताया जाएगा। नरवाल के यार्ड संख्या 7 में धमाके हुए हैं। दोनों धमाकों के बीच 20 मिनट का अंतर था। आगे की जांच की जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...