बरसों का इंतजार हुआ खत्म, नागरिकता मिली तो छलके आंसू

जिला प्रशासन ने 9 पाक विस्थापितों को प्रदान की नागरिकता

जयपुर @ jagruk janta। जयपुर जिला प्रशासन में गुरुवार को 57 वर्षीय रजियन माई की आंखें उस वक्त छलक आई, जब कई सालों के इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) श्री मोहम्मद अबूबक्र ने 9 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपे। रजियन माई के साथ ही 31 वर्षीय कविता दर्शन लाल, 27 वर्षीय अनीता, 23 वर्षीय साहिल, 25 वर्षीय विक्की, 29 वर्षीय महावीर, 23 वर्षीय पायल, 20 वर्षीय कुसुम और 19 वर्षीय हरतीक को भी भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र की सौगात मिली।

नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद महावीर ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं। वहीं, विक्की ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ना केवल उन्हें पहचान मिली है बल्कि अब सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) मोहम्मद अबूबक्र ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर प्राथमिकता से नियमानुसार कार्यवाही कर प्रमाण-पत्र जारी करता है ताकि आवेदक किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...