दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की खबर:सुरक्षा एजेंसियां व रेस्क्यू टीमें पहुंची,प्लेन की तलाशी जारी..

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की खबर:सुरक्षा एजेंसियां व रेस्क्यू टीमें पहुंची,प्लेन की तलाशी जारी..

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह मॉस्को से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की खबर के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू टीम इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच गई है। सभी यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से उतार लिया गया है। फिलहाल, उनके सामान और प्लेन की तलाशी ली जा रही है।

बम की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को देर रात सूचना मिली कि मॉस्को से शुक्रवार अल सुबह करीब 3:20 बजे दिल्ली आ रही फ्लाइट नंबर SU 232 में बम है। इसके बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर तैनात किया गया। विमान की रनवे 29 पर लैंडिंग करवाई गई। पहले सभी यात्रियों, फिर क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया। विमान की चेकिंग की जा रही है। फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे। विमान में बम होने की खबर किसने दी, इस बारे में सुरक्षा एजेंसियों ने अभी कुछ नहीं बताया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...