नारायण सेवा ने की महालक्ष्मी रथयात्रा की महाआरती

उदयपुर @ jagruk janta। अग्रवाल समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी की रथयात्रा सोमवार को अ.भा. अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों व रथयात्रा संयोजक के साथ नारायण सेवा संस्थान के हिरण मगरी स्थित मुख्यालय पहुंची जहां यात्रा की भव्य अगवानी की गई।
संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय महालक्ष्मी रथयात्रा फतेहनगर प्रस्थान से पूर्व नारायण सेवा संस्थान पहुंची। जहां भारत भर से निःशुल्क चिकित्सा के लिए आए दिव्यांग व उनके परिजनों ने संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव, सहसंस्थापिका कमला देवी अग्रवाल व क्षेत्रवासियों के साथ भव्य स्वागत किया। देवी महालक्ष्मी को 108 दीपों से महाआरती के साथ हुंडी सेवा समर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डूंगरपुर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष के.के. गुप्ता, पांचों अग्रवाल पंचायतों के अध्यक्ष रामचन्द्र अग्रवाल, संजय सिंघल, बालमुकुन्द, बृजमोहन व ओम प्रकाश अग्रवाल तथा यात्रा संयोजक रविन्द्र अग्रवाल एवं शिव अग्रवाल भी मौजूद थे। संस्थापक कैलाश मानव के सानिध्य में दर्शननार्थियों ने विश्व कल्याण व सर्वजन सुखाय की कामना की। सत्संग सभा का संयेाजन महिम जैन ने व आभार प्रदर्शन निदेशक देवेन्द्र चौबीसा ने किया।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...