आसमान छूते गैस व तेल के दामों को लेकर देहात महिला कॉंग्रेस ने किया अनूठा विरोध प्रदर्शन, लकड़ी व गोबर के कंडों से चूल्हा जलाकर चाय बनाई

आसमान छूते गैस व तेल के दामों को लेकर देहात महिला कॉंग्रेस ने किया अनूठा विरोध प्रदर्शन, लकड़ी व गोबर के कंडों से चूल्हा जलाकर चाय बनाई

बीकानेर@जागरूक जनता। देश मे बढ़ती महंगाई व तथा आसमान छूते गैस व तेल के दामों को लेकर आमजन गुस्से में है वंही इसके विरोध में अब महिला कॉंग्रेस भी सड़को पर उतर आई है । शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर देहात महिला कांग्रेस के बैनर तले महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर लकड़ी तथा गोबर के कंडों से चूल्हा जलाकर खाना पकाया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए खरी खोटी सुनाई । प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज के निर्देशानुसार देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर बढ़ती महंगाई तथा आसमान छूते गैस व तेल के दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा व केंद्र सरकार की विफल नीतियों के कारण बढ़ रही महंगाई के खिलाफ था। शहर महिला कांग्रेस ने आज कोई कार्यक्रम नहीं रखा परन्तु अपनी डफली अपनी राग की तर्ज पर 2 दिन पूर्व ही रख लिया था। महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित आज के प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस की 4 पदाधिकारी में से 2 की उपस्थिति रही। जिनमे अमरजीत कौर, आशा स्वामी के साथ महिला कांग्रेस की अन्य नेताओ में पूर्व पार्षद सींवरी चौधरी, संतोष प्रजापत, महिला नेता हबिबा चौधरी, राज भटनागर, राधा भार्गव सहित करीब 20 महिलाओ ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रही।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...