बीकानेर/ जमीन दिलाने के नाम से की लाखों की धोखाधड़ी,मुकदमा दर्ज..

बीकानेर@जागरूक जनता। श्रीकोलायत में जमीन दिलाने के नाम से लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है । इस सम्बंध में कोटगेट थाने में धोबीतलाई निवासी अंजुमन ने कानदान , सुनील पांडिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना गली नम्बर 10 धोबीतलाई में 17 सितम्बर 2020 की है । प्रार्थी ने बताया कि उसकी आरोपियों से जान पहचान है । जिसके चलते उनसे कोलायत में जमीन लेने की बात कही । आरोपियों ने उसे जमीन दिलाने की बात कही और जमीन के पेटे पांच लाख रूपए ले लिए । जिसके बाद आरोपियों ने उसे ना तो जमीन दिलवाई और ना ही पैसे वापस दिए । पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...