जिला चिकित्सालय में बुधवार को आयोजित होगा निःशुल्क शिविर

बीकानेर। जिला एनसीडी इकाई एवं एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क एनसीडी शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि एनसीडी शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री और विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में डॉ. जसविंदर गिल, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. राजश्री चालिया, डॉ. इशिका वशिष्ठ, डॉ.इन्दु दायमा, डॉ. हिमांशु दाधीच एवं अन्य चिकित्सक सेवाएं देंगे। शिविर में पुरूष एवं महिलाओं की कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की जाएगी और बचाव एवं उपचार के बारे में बताया जाएगा। शिविर में जिला एनसीडी इकाई से पुनीत रंगा, उमेश पुरोहित, गिरधर गोपाल किराडू, इन्द्रजीत ढाका, धनराज विभिन्न व्यवस्थाएं संभालेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...