बीकानेर/बिना टिकट यात्रा करने वालो से 11 अधिकारियों के दल ने वसूले हजारों रुपए,ओर इन ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त कोच..

बीकानेर/बिना टिकट यात्रा करने वालो से 11 अधिकारियों के दल ने वसूले हजारों रुपए, इन ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त कोच..

बीकानेर@जागरूक जनता। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल  के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना के नेतृत्व में रविवार को विशेष सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बीकानेर को बेस रखकर  मंडल के बीकानेर-हनुमानगढ़ सुरतगढ़ खंडों के रेलमार्गों पर विभिन्न ट्रेनों एवम स्टेशनों  पर  किए गए चेकिंग में कुल  188 व्यक्तियों के विरुद्ध अनाधिकृत टिकट या अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के मामले दर्ज किए गए।इन मामलों में जुर्माने और अतिरिक्त किराए के रूप में 97650/- रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के दस्ते के अतिरिक्त हनुमानगढ़ और सूरतगढ़ के टिकट चेकिंग दस्ते के कुल 11 टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मिलित हुए।  पूर्व में शुक्रवार दिनांक 29.07.22 को मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय श्री जितेन्द्र शर्मा  के नेतृत्व में सूरतगढ़ को बेस रखते हुए बीकानेर- सूरतगढ़ -श्रीगंगानगर -हनुमानगढ़ -सिरसा रेल खंड में 16 टिकट चेकिंग स्टाफ ने भी टिकट चेकिंग की थी जिसमें 266 यात्री अनाधिकृत टिकट अथवा अनबुक्ड लगेज के पकड़े गए जिनसे जुर्माने और अतिरिक्त किराए के रूप 1,18,610 रुपए वसूले गए।  ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना एक सामाजिक कुरीति है। इस अभियान में यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के बारे में भी समझाया गया। बीकानेर मंडल द्वारा  बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु ये अभियान लगातार जारी रहेगा।         

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों में अस्थाई बढोतरी
02 जोडी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे

रेलवे द्वारा अगस्त माह 2022 में यात्रियों की लम्बी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसारः-

1. गाडी संख्या 22737/22738, सिकंदराबाद-हिसार-सिकंदराबाद रेलसेवा में सिकंदराबाद से दिनांक 02.08.22 से 16.08.22 तक एवं हिसार से दिनांक 05.08.22 से 19.08.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

2. गाडी संख्या 12720/12719, हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद रेलसेवा में हैदराबाद से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक एवं जयपुर से दिनांक 03.08.22 से 02.09.22 तक 01 सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...