बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर सहित दो को दबोचा..

बीकानेर । जिला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हिस्ट्री शीटर अल्ताफ भुट्टो व उसके एक साथी सीताराम कस्वा को गिरफ्तार किया है । इस हिस्ट्री शीटर को पकड़ने के लिए डीएसटी , 5 थानों की पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी आरोपी अल्ताफ भुट्टो सदर थाने का एचएस बताया जा रहा है उसके खिलाफ 15 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं 19 मई को भुट्टो के चौराहे के पास सलमान भुट्टो के घर पर आरोपी ने फायरिंग कर इलाके में दहशत का माहौल कर दिया था उसके बाद से ही आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था । आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी । एसपी योगेश यादव के निर्देशन में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है । इस गिरफ्तारी में साइबर सेल के दीपक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414