दो दिन के विशेष सघन टिकट चेकिंग अभियान में वसूले तीन लाख रुपए

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव ने त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के निर्देश दिए है। इसी अनुपालन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल रैना के नेतृत्व में बुधवार दिनांक 27.07.22 व गुरुवार दिनांक 28.07.22 को दो दिवसीय विशेष सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बीकानेर रेल मंडल के बीकानेर-भटिंडा, भटिंडा -हिसार और हिसार-बीकानेर खंडों के रेलमार्गों पर विभिन्न ट्रेनों एवम स्टेशनों पर किए गए चेकिंग में कुल 808 व्यक्तियों के विरुद्ध अनाधिकृत टिकट या अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के मामले दर्ज किए गए।इन मामलों में जुर्माने और अतिरिक्त किराए के रूप में 3,41,590/- रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के दस्ते के अतिरिक्त भिवानी, सिरसा, रेवाड़ी, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और सूरतगढ़ के टिकट चेकिंग दस्ते के कुल 20 टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मिलित हुए। बिना टिकट यात्रा करना एक सामाजिक कुरीति है। इस अभियान में यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के बारे में भी समझाया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...