एशिया कप से पहले जिम्बाब्वे के दौरे पर विराट कोहली को भेजने की तैयारी में बीसीसीआई

भारत ने 6 साल पहले आखिर बार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 2016 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था। कोहली इस दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं थे। कोहली आखिरी बार जिम्बाब्वे 2013 में गए थे।

नई दिल्ली। विराट कोहली इस समय अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हालिया इंग्लैंड दौरे पर किसी भी फॉर्मेट की एक पारी में कोहली के बल्ले से 20 से अधिक रन नहीं निकले। ऐसे में अब बीसीसीआई चाहती है कि एशिय कप से पहले रन मशीन लय हासिल कर अपने पुराने अंदाज में लौटे। इसके लिए बोर्ड कोहली को जिम्बाब्वे दौरे पर भेजने की प्लानिंग कर रहा है। भारतीय टीम इस समट वेस्टइंडीज दौरे पर है। विंडीज के बाद टीम जिम्बाब्वे में तीन मैच की वनडे सीरीज खेलने पहुंचेगी।

एक बीसीसीआई सूत्र ने कहा ‘चयनकर्ताओं की बैठक में अभी कुछ समय है। लेकिन योजना यह है कि विराट जिम्बाब्वे सीरीज का इस्तेमाल उस प्रारूप में बल्लेबाजी के स्पर्श को फिर से हासिल करने के लिए करें जिसमें वह बहुत अच्छा है।’

भारतीय टीम 6 साल बाद जिम्बाब्वे का दौरा करने जा रही है। आखिर बार भारत ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 2016 में इस देश का दौरा किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उस दौरे पर विराट कोहली को आराम दिया गया था।

30 लाख का पॉलिसी कराने के बहाने गुरुग्राम के होटल में मिलने बुलाया, फिर दो लोगों ने बीमा एजेंट से किया गैंगरेप
आखिरी बार कोहली ने 2013 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था। कोहली ने इस देश में अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं। 7 वनडे और 2 टी20 मिलाकर कोहली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ उसी की सरजमीं पर 241 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम एक शतक भी दर्ज है। कोहली का औसत इस दौरान 60 से अधिक का रहा है।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए कोहली ने मांगा था आराम
खबरों के अनुसरा विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले आखिरी बार वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम मांगा था। बोर्ड इस दौरे पर टी20 सीरीज के लिए अपनी बेस्ट टीम को भेजना चाहती थी, मगर फिर भी उन्होंने कोहली की यह मांग पूरी की। ऐसे में एशिया कप से पहले अब बीसीसीआई कोहली को जिम्बाब्वे दौरे पर भेज सकती है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...