NDA राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जयपुर दौरा 12 को

सांसदों-विधायकों संग होगी बैठक, आदिवासी संस्कृति से होगा स्वागत

जयपुर। NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर दौरे पर आएंगी। चुनाव में सांसद,विधायक और सर्व समाज से समर्थन मांगने आ रहीं मुर्मू करीब 3 किलोमीटर का रोड शो करेंगी। इस दौरान प्रदेश और जयपुर बीजेपी, एससी और एसटी मोर्चा, महिला मोर्चा की ओर से एयरपोर्ट से होटल क्लार्क्स आमेर तक रास्ते में 3 जगह बड़े लेवल पर स्वागत किया जाएगा। मुर्मू के साथ बीजेपी नेताओं की वाहन रैली निकलेगी। पूरे रास्ते फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। होटल क्लार्क्स आमेर में सांसदों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज के नेताओ, रिटायर्ड अफसरों, डॉक्टर, वकील, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स के साथ उनकी चाय पर चर्चा होगी।

सभी बीजेपी सांसद-विधायक 12 जुलाई को जयपुर में मौजूद रहेंगे

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने सभी बीजेपी सांसदों और विधायकों से 12 जुलाई को मुर्मू के आने से पहले जयपुर पहुंचने के लिए कहा है। राष्ट्रपति चुनाव से पहले द्रौपदी मुर्मू अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। नेता प्रतिपक्ष कटारिया और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सभी सांसद-विधायकों को मुर्मू को वोट की अपील करेंगे। पूर्व CM वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

आदिवासी संस्कृति से होगा स्वागत
बीजेपी ST मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा ने बातचीत में कहा- आजाद हिन्दुस्तान में पहली बार आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का कैंडिडेट बनवाया है। सबका साथ, सबका विकास और अंतिम छोर के व्यक्ति को ऊपर उठाने का इससे बड़ा प्रयास नहीं हो सकता है। आदिवासी और सभी समाज के लोग इसे देश के लिए गौरव के रूप में देख रहे हैं। जयपुर में द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत आदिवासी और राजस्थानी संस्कृति से किया जाएगा। 12 जुलाई को दोपहर 3 बजे द्रौपदी मुर्मू जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट आएंगी। एयरपोर्ट से होटल क्लार्क्स आमेर तक उनका रोड शो होगा।

रास्ते में होंगे आदिवासी लोकनृत्य, लड्डू बंटेंगे
एयरपोर्ट से जवाहर सर्किल तक मानव श्रृंखला बनाकर जयपुर शहर, देहात, जयपुर उत्तर-दक्षिण बीजेपी टीम उनका स्वागत करेगी। पूरे रास्ते में उन पर पुष्पवर्षा होगी। तय प्रोग्राम के मुताबिक ईपी से जवाहर सर्किल तक महिला मोर्चा कार्यकर्ता मुर्मू का स्वागत करेंगी। जवाहर सर्किल से होटल क्लार्क्स तक ST मोर्चा और जनजाति वर्ग के लोग उनका स्वागत करेंगे। होटल क्लार्क्स आमेर पर आदिवासी समाज की ओर से बड़ा स्वागत होगा। मुर्मू के रोड शो के दौरान रास्ते में गवरी नृत्य, जनजाति समाज के गायक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। लोक नृत्य-संगीत के साथ पुष्प वर्षा होगी।

होटल क्लार्क्स आमेर में चाय पर चर्चा में जुटेंगे सांसद-विधायक
शाम 4 बजे होटल क्लार्क्स आमेर में द्रोपदी मुर्मू के साथ सांसदों और विधायकों की चाय पर चर्चा रखी गई है। इसमें सभी पॉलिटिकल पार्टी के विधायकों को आमंत्रित किया गया है। यह चर्चा गैर राजनीतिक कार्यक्रम के तौर पर होगी। जिसमें आदिवासी समाज की महिला को विजय दिलाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से समर्थन मांगा जाएगा। खास तौर पर आदिवासी और दलित समाज से आने वाले सांसद-विधायकों से द्रौपदी मुर्मू के लिए वोट की अपील की जाएगी। सामाजिक नेता, रिटायर्ड अधिकारियों, वकील, डॉक्टर, एनजीओ संचालकों समेत 150 समाज के विशिष्ठ लोगों के साथ हाई-टी प्रोग्राम रखा गया है।

द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून को चुनाव के लिए नामांकन भरा था। उनके नामांकन में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे। राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को रिजल्ट आएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...